·
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने
वाले हैं। ऐसे में एक तरफ जहां नेता अपनी किस्मत आजमाने का इंतजारा कर रहे हैं तो
वहीं दूसरी तरफ जनता भी एक एजुकेटेड और दमदार चेहरे को सत्ता पर बैठाने का इंतजार
कर रही है। बात अगर महिला नेताओं कि की जाए तो इसमें सूबे के कई बड़े चेहरे शामिल
है। उत्तर प्रदेश की महिला नेताओं में अखिलाश यादव की पत्नी डिंपल यादव से लेकर
सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी तक का नाम आता है। इसी कड़ी में आज हम इन
महिला नेताओं के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि कितनी एजुकेटेड हैं ये
नेत्रियां।
डडिंपल यादव - समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव एक ग्रेजुएट है।
· प्रियंका गांधी - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। प्रियंका गांधी ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की है। उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और बाद में 2010 में बौद्ध अध्ययन में मास्टर डिग्री हासिल की।
अअनुप्रिया पटेल - · वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल एक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 2010 में सीएसजेएम विश्वविद्यालय से एमबीए की डीग्री हासिल की थी।
· ·
अपर्णा यादव -· समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव एक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने साल 2011 में मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंध में मास्टर डिग्री हासिल की थी।
·





