भारतीय राजनीति में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। भारत की राजनीति में
सक्रिय रहने वाली अधिकतर महिलाएं उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। उत्तर प्रदेश
की नेत्रियों की बात की जाए तो इसमें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से लेकर
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी रीता बहुगुणा जोशी
तक का नाम आता है। आज बात हम उत्तर प्रदेश की इन नेत्रियों के बारे में करेंगे और
जानेंगे कि इनमें किसके पास कितनी संपत्ति है।
· Dimple Yadav- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 13 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी।
·
Anupriya
Patel- वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल
ने 2019
लोकसभा
चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 2 करोड़
रुपये से ज्यादा बताई थी।

·
Aparna
Yadav- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश
के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने 2017
विधानसभा
चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 2 करोड़
रुपये से ज्यादा बताई थी।
·
Rita
Bahuguna Joshi- इलाहाबाद से सांसद रीता बहुगुणा जोशी राजनीति
में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं। 2019 लोकसभा
चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 1.5
करोड़
रुपये से ज्यादा बताई थी। वो उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी
हैं। वह 2007
से 2012
तक
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं।
·
Aditi
Singh- कांग्रेस नेता अदिति सिंह ने 2017
विधानसभा
चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 17 लाख
रुपये से ज्यादा बताई थी। मौजूदा वक्त में अदिति सिंह रायबरेली से विधायक हैं।
Swati Singh- सरोजिनी नगर से विधायक स्वाति सिंह ने 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 92 लाख रुपये से ज्यादा बताई थी।




